15 सितंबर 2013 - 19:30
बंदर बिन सुल्तान नें सीरिया पर अमरीकी हमले के रद्द होने पर जताया ग़ुस्सा।

सऊदी अरब की इंटेलीजेंस के प्रमुख बंदर बिन सुल्तान नें सीरिया पर अमरीकी हमले के रद्द होने पर बहुत ही ग़ुस्से व ग़म का इज़हार करते हुए कहा कि सीरिया के संकट का हल सिर्फ़ फ़ौजी कार्यवाई से ही सम्भव है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अलख़ैबर प्रेस के हवाले से ख़बर दी है कि सऊदी अरब की इंटेलीजेंस के प्रमुख बंदर बिन सुल्तान नें सीरिया पर अमरीकी हमले के रद्द होने पर बहुत ही ग़ुस्से व ग़म का इज़हार करते हुए कहा कि सीरिया के संकट का हल सिर्फ़ फ़ौजी कार्यवाई से ही सम्भव है, सऊदी अरब सीरिया पर अमरीकी हमले के समर्थन में है लेकिन रूस और ईरान नें सऊदी अरब, तुर्की, क़तर और अमरीका की सीरिया के ख़िलाफ़ सभी कोशिशों को अब तक असफल कर दिया है।सऊदी अरब के इस अमरीका के ग़ुलाम बंदर शहज़ादे का कहना है कि अमरीका नें हिज़बुल्लाह और ईरान की जवाबी कार्यवाई के डर से सीरिया पर अमरीकी फ़ौजी कार्यवाई की प्लानिंग कैंसिल करने पर मजबूर कर दिया। सऊदी अरब की इंटेलीजेंस के प्रमुख बंदर बिन सुल्तान का कहना है कि वह सीरिया, हिज़बुल्लाह और ईरान से ज़रूर बदला लेंगे। बंदर इब्ने सुलतान को सीरिया पर अमरीकी हमले का पूरा यक़ीन था लेकिन हमला कैंसिल होने पर बहुत दुख हुआ है।